वाराणसी। नोएडा में 13 से 15 मई तक आयोजित राज्य अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी की टीम घोषित कर दी गयी है। टीम का चयन आठ मई को सिगरा स्टेडियम में किया गया। टीम 12 मई की रात बनारस स्टेशन से नोएडा के लिए रवाना होगी।
वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने बताया कि चयन परीक्षण में 130 बालक और 65 बालिका पहलवानों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद टीम का चयन किया गया। निर्णायक जावेद अंसारी, सुभाष याव, सुरेंद्र यादव, रामनरेश यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, मुकेश यादव और धीरज यादव रहे। टीम का चयन उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव प्रेम कुमार मिश्र, बच्चे पहलवान, डॉ. हरिराम यादव, विजय यादव की देखरेख में किया गया। टीम के कोच भारतीय खेल प्राधिकरण के धीरज यादव हैं।
बालिकाओ की टीमः आकांक्षा यादव (बीएचयू, 39 किलोग्राम भारवर्ग), आंचल (चमावां, 42 किलोग्राम भारवर्ग), नीतू यादव (अखाड़ा गयासेठ, 50 किलोग्राम भारवर्ग), खुशी यादव (विकास इंटर कॉलेज, 58 किलोग्राम भारवर्ग), पायल यादव (बीएचयू, 60 किलोग्राम भारवर्ग)
बालक-फ्रीस्टाइल– बलराम यादव (अखाड़ा गया सेठ, 38 किलोग्राम भारवर्ग), रोशन पटेल (चौबेपुर, 41 किलोग्राम भारवर्ग), पवन यादव (अखाड़ा गया सेठ, 44 किलोग्राम भारवर्ग), धनंजय यादव (अखाड़ा गयासेठ, 48 किलोग्राम भारवर्ग), अभिषेक यादव (नैपुरा, 52 किलोग्राम भारवर्ग), सुंदरम यादव (मिल्की चक, 57 किलोग्राम भारवर्ग), नितिन यादव (कपीशा, 62 किलोग्राम भारवर्ग), सौरब यादव (नैपुरा, 68 किलोग्राम भारवर्ग), करण यादव (बीएलडब्ल्यू, 75 किलोग्राम भारवर्ग) और तनिष्क यादव (85 किलोग्राम भारवर्ग)
बालक ग्रीकोरोमन- सत्यम यादव (अखाड़ा गयासेठ, 41 किलोग्राम भारवर्ग), धनंजय (अखाड़ा गयासेठ, 44 किलोग्राम भारवर्ग), पीयूष यादव (अखाड़ा गयासेठ, 48 किलोग्राम भारवर्ग), रतन यादव (सोनिया, 52 किलोग्राम भारवर्ग), अनुकूल यादव (अखाड़ा गयासेठ, 57 किलोग्राम भारवर्ग), आकाश यादव (अहरक, 62 किलोग्राम भारवर्ग), प्रियांशु यादव (अखाड़ा गयासेठ, 68 किलोग्राम भारवर्ग), आर्यन यादव (बीएचयू, 85 किलोग्राम भारवर्ग)