लंदन। दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल विम्बलडन ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सोमवार को नीदरलैंड के बोटिक वान डी जानशल्प को सीधे सेटों में पराजित कर दिया।
प्रतियोगिता के आगे बढ़ने के साथ ही 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल अपने खेल का स्तर बढ़ाते जा रहे हैं। उन्होंने 21वीं वरीयता प्राप्त बोटिक के खिलाफ पहले दो सेट आसानी से 6-4, 6-2 से हरा दिया। तीसरे सेट में बोटिक ने थोड़ा प्रतिरोध दिखाया और सेट को टाईब्रेकर तक खींचकर ले गए। नडाल ने टाईब्रेकर में 7-6 (8-6) से जीत हासिल करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
तकनीकी दृष्टि से देखा जाय तो नडाल के खिलाफ बोटिक बहुत पीछे नहीं रहे। नडाल ने नौ और बोटिक ने “11” एस शॉट लगाे। बोटिक ने सात और नडाल ने दो डबल फॉल्ट किए। इसके अलावा बोटिक ने चार में से दो ब्रेक प्वाइंट हासिल किए, जबकि नडाल ने 11 में पांच ब्रेक प्वाइंट बनाए।