नई दिल्ली। भारत के टेनिस स्टार लिएंडर पेस और अभिनेत्री किम शर्मा ने संकेत दिया है कि वे जल्दी ही वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। ये दोनों काफी लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। पता चला है कि ये दोनों सामान्य तौर पर कोर्ट में शादी करेंगे।
गौरतलब है कि किम शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी और पेस की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दोनों के प्रशंसक काफी समय से इस खबर का इंतजार कर रहे हैं। अब लगता है कि उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। किम शर्मा की यह दूसरी शादी होगी, जबकि लिएंडर पेस तीसरी बार विवाह के बंधन में बंधेंगे।
किम शर्मा ने इसके पहले 2010 में उद्योगपति अली पंजानी से विवाह किया था। छह साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। दूसरी ओर लिएंडर पेस ने सबसे पहले अभिमेत्री महिमा चौधरी से विवाह किया था पर यह रिश्ता तीन साल से ज्यादा नहीं चला। इसके बाद पेस का रिश्ता अभिनेता संजय दत्तकी पूर्व पत्नी रिया पिल्लै से हुआ और दोनों ने विवाह कर लिया। पेस और रिया ने 2014 में तलाक ले लिया था। रिया के बाद पेस किम के संपर्क में आए और हाल के वर्षों में एक-दूसरे के काफी नजदीक आ गए। अब इन दोनों की शादी की चर्चा है, लेकिन अबतक पेस या किम की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी गई है।
फोटो- सौजन्य गूगल