रांची। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव रहे अमिताभ चौधरी का मंगलवार को सुबह निधन हो गया। वह 62 साल के थे। चौधरी झारखंड क्रिकेट संघ के अध्यक्ष थे।
अमिताभ चौधरी अच्छे प्रशासक के रूप में जाने जाते थे। वह झारखंड पुलिस में इंस्पेक्टर जनरल रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी चौधरी ने झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन के रूप में भी सेवाएं दी थीं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ट्वीट में लिखा कि अमिताभ चौधरी ने झारखंड में क्रिकेट के विकास के लिए काफी अहम योगदान किया है। उनका निधन हमारे लिए बड़ी क्षति है।
झारखंड क्रिकेट संघ के अधिकारियों के मुताबिक अमिताभ चौधरी का निधन सुबह उनके आवास पर हो गया। समझा जाता है कि उन्हें काफी तेज हृदयघात हुआ था। अमिताभ चौधरी के सहयोगी रहे अनिरुद्ध चौधरी ने बताया कि उन्होंने बीसीसीआई के सचिव के पद पर रहने के अलावा करीब 10 साल तक झारखंड क्रिकेट संघ की सेवा की।