गाजीपुर। बीएसएफ जालंधर, साई सोनीपत, साउथ वेस्टर्न रेलवे बेंगलुरु और मेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी ने अखिल भारतीय मेघबरन सिंह व तेजबहादुर सिंह स्मृति हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में बुधवार को पहला मैच BSF जालन्धर और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स हॉस्टल सैफई के बीच खेला गया। BSF जालन्धर ने यह मैच 3-0 के अंतर से जीता। विजेता टीम की ओऱ से रवि, शरनजीत सिंह और जशनप्रीत ने गोल किए।
दूसरे मैच में साई सोनीपत ने BRC दानापुर के साथ निर्धारित समय तक 2-2 से बराबरी का मुकाबला खेला। बाद में शूट आउट में साई सोनीपत ने BRC दानापुर को 5-4 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। दीपक ने साई सोनीपत के लिए दो गोल किए और दानापुर के लिए विनय भेंगरा ने दो गोल दागे।
तीसरा मैच साऊथ वेस्टर्न रेलवे बेंगलुरु और कॉर्प्स ऑफ़ सिगनल्स जालंधर के बीच खेला गया। साऊथ वेस्टर्न रेलवे बेंगलुरु ने कॉर्प्स ऑफ़ सिगनल्स जालंधर को 3-1 से मात दी। बेंगलुरु के लिए राहुल, पवन, सोमन्ना ने गोल किए। कॉर्प्स ऑफ़ सिगनल्स जालंधर की तरफ से एकलौता गोल विस्वास ने मारा।
चौथे मैच में मेघभरन सिंह हॉकी एकेडमी करमपुर ने SSB लखनऊ को 3-1 के अंतर से हाराया। मेघभरन सिंह हॉकी एकेडमी करमपुर की ओर से अनिल बिंद्रा, आकाश गोंड और अजय गोंड ने एक-एक गोल किया। SSB लखनऊ के लिए एकमात्र गोल आशुतोष ने किया।
आज के मैचों में योगेश सिंह, बृजेश कुशवाहा, कमल खान, महेंद्र कोरिया, रवि जायसवाल, मो जावेद, सुनील गुप्ता, सुनील सिंह ने अंपायरिंग की। मुख्य अतिथि राधे मोहन सिंह रहे।
सेमीफाइनल में गुरुवार को NCOE सोनीपत हरियाणा का मुकाबला मेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी करमपुर से और BSF जालंधर का मुकाबला साऊथ वेस्टर्न रेलवे बेंगलुरु से होगा।