गाजीपुर। अखिल भारतीय मेघबरन सिंह-तेजबहादुर सिंह स्मृति पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंबाला और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीमों ने रविवार को बड़ी जीत हासिल की। इनके अलावा एसईसी रेलवे बिलासपुर, अंबोज एकेडमी गाजीपुर, डीएचए गाजीपुर ने भी अपने मैच जीत लिए।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच अंबाला बनाम DHA बलिया के बीच खेला गया। अंबाला ने DHA बलिया को 8-1 के बड़े अंतर से हराया। अंबाला की ओर से लक्ष्य ने सबसे ज्यादा तीन गोल किए DHA बलिया का एकलौता गोल संजीत ने किया।
दूसरे मैच में SEC रेलवे बिलासपुर ने SMT लालमुनि सिंह इंटर कालेज करमपुर को 4-2 से मात दी। बिलासपुर के लिए दीपक ने तीन गोल किये। करमपुर के लिए शुभम राजभर व प्रहलाद राजभर ने गोल किए।
तीसरा मैच अम्बुज हॉकी एकडेमी गाज़ीपुर और शिव शंकर मिश्रा हॉकी एकडेमी बहराइच के मध्य खेला गया। अम्बुज हॉकी एकडेमी 2-0 से विजयी रहा। आरजू और अमरजीत ने गोल दागे।
चौथे मैच में मेजर ध्यानचंद्र स्पोर्ट कालेज सैफई ने रॉयल हॉकी एकडेमी मौधा को 6-0 के अंतर से पराजित किया। राहुल और नितीश ने दो-दो गोल किए।
पांचवां और अंतिम मैच DHA गाज़ीपुर और कुशीनगर बिच खेला गया, जिसमे DHA गाज़ीपुर ने कुशीनगर को 6-2 से पराजित किया। डीएचए के लिए चंद मोहन ने सबसे ज्यादा दो गोल किए।
अंपायर की जिम्मेदारी में योगेश सिंह, बृजेश कुशवाहा, कमल खान, महेंद्र कोरिया, रवि जायसवाल, मो जावेद, सुनील गुप्ता, सुनील सिंह ने निभाई।
मुख्य अतिथि भारत के मौजूदा ओलंपियन और प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी ललित उपाध्याय व राजकुमार पाल (अंतरराष्ट्रीय खिलाडी) रहे। इनके अलावा प्रेमशंकर सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, घनश्याम पांडेय, बच्चेलाल राजभर, पंकज सिंह, प्रिंस सिंह, रामजी विश्वकर्मा, प्रदीप की मौजूदगी रही।