वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के राजनीति विज्ञान विभाग और सकलडीहा पीजी कॉलेज के अध्यापकों ने शनिवार को नियामताबाद में लोगों को सरकार की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
अध्यापकों ने ग्राम पंचायत हरिशंकरपुर में पंचायत के प्रतिनिधियों को पंचायती राज्य अधिनियम द्वारा निर्वाचित प्रीतिनिधियों के क्या अधिकारों की जानकारी दी। इसके अलावा निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को उनके अधिकार एवं दायित्वों के बारे में जागरूक किया।
विभागाध्य्क्ष प्रो. सूर्यभान प्रसाद ने ग्रामीणों को सरकार के द्वारा संचालित विकास योजनाओं के बारे में बताया और लोगो को जागरूक किया। विभाग के अध्यापक डॉ. रेशम लाल ने गांव के युवकों-युवतियों को नवचार एवं कैरियर से सम्बंधित मुद्दो पर जागरूक किया। साथ हीं सरकार के द्वारा संचालित स्कूलों में छात्रो एवं शिक्षकों को उनकी भूमिका एवं दायित्वों के बारे में भी जानकारी दी।
सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्रो. शमीम राईन ने गांव के लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। डॉ. पीयूष मणि त्रिपाठी ने पंचायत में नीति आयोग की भूमिका से जुड़े विषयों के बारे में ग्राम प्रधान से प्रश्न पूछे। डॉ. जयदेव पाण्डेय ने ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव की पदस्थिति, भूमिका और अधिकारों से जुड़े प्रश्न भी पंचायत के प्रधान से पूछे।
शिक्षकों ने जी -20 में भारत की अध्यक्षता के संदर्भ में भारत की विश्व राजनीति एवं अर्थनीति में भूमिका के बारे में गांव के लोगों को जागरूक किया, साथ हीं सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए गांव के लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया।
इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो सूर्यभान प्रसाद, प्रो शमीम राईन, डॉ. रेशम लाल, डॉ. विजय कुमार, डॉ. पीयूष त्रिपाठी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. जयदेव पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।. साथ हीं ग्राम के प्रधान हाजी रफ़ीक अहमद, सुरेश कुमार, रामानंद, प्यारेलाल, वसीम, डब्लू, शिव मंदिर के पुजारी सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।.