वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ की ओर से समस्त अधिकारियों, संकायों व विभागों में सत्र 2022-23 का कैलेंडर वितरित किया गया।
कैलेंडर वितरण का शुभारंभ छात्रसंघ पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी, कुलसचिव सुनीता पांडेय और छात्रसंघ कोषाध्यक्ष डॉ. नवरत्न सिंह जी को कैलेन्डर भेंट करके किया। कैलेंडर वितरण छात्रसंघ अध्यक्ष शशि प्रकाश चन्दन, महामंत्री अभिषेक सोनकर, उपाध्यक्ष शिव जनक गुप्ता तथा पुस्तकालय मंत्री शुभम पाल ने किया।