वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विधि संकाय में शनिवार को इण्डियाज इमरजिंग रोल इन द वर्ड पालिटिक्स् जी-20″ पर गोष्ठी हुई। संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार एवं सहायक आचार्य डॉ. शिल्पी गुप्ता ने विषय विशेषज्ञ का स्वागत किया।
विषय विशेषज्ञ नोएडा के बेनेट विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के डॉ. तिलक झा ने बताया कि ग्रुप 20 भारत के समक्ष असीम अवसर है विश्व गुरु बनने का। उन्होंने बताया कि रूस एवं चाइना से व्यापार के शिफ्ट पर भारत आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहा है और भू राजनीतिक के क्षेत्र में भारत शक्ति का केन्द्र बन रहा है। ग्रुप 20 में भारत का महत्वपूर्ण स्थान है। कृषि, आर्थिक एवं सैन्य विकास में भारत निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर है।
व्याख्यान के दौरान इन्टरेक्टिव सेशन भी हुआ।व्याख्यान के संयोजक डॉ. विजय प्रताप गौरव व आयोजन सचिव डॉ० नेहा सिंह रहे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सना अहमद एवं संचालन डॉ. मेराज हाशमी ने किया। इस अवसर पर विधि विभाग के समस्त अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।