वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह के क्रम में विज्ञान एवं प्रधौगिकी संकाय में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार को हुआ। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागृत करने के लिए यह प्रयास वनस्पति विज्ञान विभाग ने उठाया है।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने किया l सैकड़ों किस्म के रंग विरंगो फूलों के अनुपम छटा को निहारने के साथ इस पल को यादगार बनाने के लिए लोगो ने खूब सेल्फी ली और फ़ोटो भी खिंचवाई। फूलों से किसे प्यार नही होता। कोई इनके रंगों का दीवाना है तो इसके खुश्बू का। रंग बिरंगे फूल न सिर्फ फ़िज़ा में सौंदर्य बिखेर रहे थे, बल्कि लोगो को संदेश भी दे रहे थे।
डॉ. नवरत्न सिंह ने फूलों की महत्ता के बारे में छात्रों को सम्बोधित किया। उन्होंने विज्ञान के बढ़ते महत्व व वनस्पति विज्ञान के कार्यो को सराहा। बताया कि आज विज्ञान संकाय विश्विद्यालय में अग्रसर संकाय के रूप में स्थापित हो रहा है l
संकाय अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार ने पुष्प के महत्व को मानव जीवन व पर्यावरण का जीवंत सम्बन्ध के बारे मे चर्चा की व छात्रों का उत्साह वर्धन किया उन्होंने विभाग के द्वारा किये गए कार्यो की प्रसंसा की। संकाय अध्यक्ष ने वनस्पति विज्ञान के प्रति अपने लगाव के बारे में भी छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विभाग के शिक्षकगण डॉ. उषा पांडेय एवं डॉ. विश्वजीत कुमार शोध छात्र आदित्य गौतम पंकज कुमार दुबे एवं कालेन्द्र कुमार मिश्रा उपस्थित रहे और इस प्रदर्शनी का संचालन प्रयोगशाला सहायक विष्णु प्रसाद ने किया इस प्रदर्शनी में स्नातक एवं परास्नातक के छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया एवं आकर्षक ढंग से फूलों से वनस्पति विभाग को फूलों की छटाओं एवं खुश्बू से भर दियाl