वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अंतर्गत भूगोल एवं भू-सूचना विभाग की ओर से बुधवार को लोकगीत,पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ कुलानुशासक प्रो.अमिता सिंह एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरतन सिंह ने किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते बना।
कार्यक्रम का शुभारम्भ शेर सिंह ने देवी गीत से किया। उसके बाद देशभक्ति गीत, किसान गीत एवं लोक गीत की प्रस्तुति हुई। साथ में प्रिंयका, वर्षा, रुचि, खुशी ने रंगोली बनाई। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में रोहित कुमार प्रथम, द्वितीय अभिषेक सिंह एवं तृतीय सुदीक्षा गुप्ता रहे।
स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम रिपिता सिंह, द्वितीय दिव्या शर्मा एवं वृत्ती शास्वत रहे। मुख्य अतिथि प्रो. अमिता सिंह ने कहा की लोकगीत लोक के गीत है जिन्हें कोई एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा लोक समाज अपनाता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. नवरतन सिंह ने कहा कि विद्यापीठ- इस कार्यक्रम का थीम काशी के रंग विद्यापीठ संग है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण एवं प्रदूषण के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया एवं विभिन्न पोस्टर रंगोली एवं स्लोगन प्रतियोगिता हेतु छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के सम्पति अधिकारी सूर्यनाथ सिंह ने भूगोल विषय के बारे में प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र राम, डॉ. वरुण, डॉ. मार्कण्डेय, डॉ. चन्द्रशेखर, डॉ. सुरेखा, डॉ. राधेश्याम पाठक, डॉ. नेहा सम्मिलित रहीं। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वंदना सिंह ने किया।