वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीपीएड और एमपीएड के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को बीएचयू में शैक्षणिक भ्रमण किया। क्रीड़ा परिषद और इंडोर हॉल के बारे में जानकारी हासिल की।
विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की पहल पर यह आयोजन हुआ। बीएचयू क्रीड़ा परिषद के असिस्टेंट डायरेक्टर अंतर्राष्ट्रीय कुुश्ती कोच डॉ. हरेराम यादव एवं राष्ट्रीय स्तर के कोच विजय यादव ने इंडोर हाल का भ्रमण कराया। असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. धीरेंद्र तिवारी एवं डॉ. राजीव सिंह से क्रीड़ा परिषद एवं इंडोर हाल के बारे में विस्तार से जानकारी लेने के बाद विद्यार्थियों को शिवाजी व्यायाम शाला में डॉ. प्रमोद यादव ने व्यायामशाला व मिट्टी के अखाड़े के बारे में जानकारी दी।
क्रीड़ा परिषद के हॉकी मैदान, लॉन टेनिस कोर्ट, हैंडबॉल ग्राउंड, वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट एवं ट्रैक एंड फील्ड का भ्रमण कराया गया। खेेल कूूद गतिविधियो के साथ अन्य विभागों एवं सेन्ट्रल लाइब्रेरी का भ्रमण कराया गया। उसके बाद छात्र-छात्राओं को शारीरिक शिक्षा विभाग मे कंप्यूटर लैब, साइकोलॉजी लैब, एनाटॉमी लैब, लाइब्रेरी एवं फिटनेस हाल का भ्रमण कराया। शारीरिक शिक्षा के द्रोणाचार्य सम्मेलन हाल में व्याख्यान कराया गया। व्याख्यान में बीएचयू के कुुलानुशासक एवं क्रीड़ा परिषद महासचिव प्रो. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में शारीरिक शिक्षा एक ऐसा विषय बन गया है, जिसमें विद्यार्थी का आत्मविश्वास बढ़ता है और वह आत्मनिर्भर बनता है।
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव व्यास ने बताया कि वर्तमान समय में शारीरिक शिक्षा विषय का एक तरह से व्यावसायीकरण हो चुका है, जहां पर व्यवसाय के बहुत सारे विकल्प पाए जा रहे हैं। उन्होंने मानव शरीर रचना विषय पर आइसोमेट्रिक आइसोकाइनेटिक एवं आइसोटोनिक मूवमेन्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शैक्षिक भ्रमण की अध्यक्षता संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा एवं योग विभाग के प्रो. सुशील कुमार गौतम ने की। संचालन डॉ. बालरूप यादव ने किया तथा शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में डॉ. कुंदन सिंह, अभिषेक मिश्र, रमेश कुमार यादव, भूपेंद्र उपाध्याय, डॉ. चंद्रमणि, निशा यादव, पूजा सोनकर, सरिता गुप्ता, ओम प्रकाश एवं रामाश्रय भारती ने सहयोग प्रदान किया।