हेलसिंकी। टोक्यो ओलंपिक की भालाफेक स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के नीरज चोपड़ा ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। फिनलैंड में आयोजित पावो नूर्मी गेम्स में उन्होंने 89.30 मीटर तक भाला फेका। उनका पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड 88.07 मीटर का था, जो उन्होंने पिछले साल मार्च में पटियाला में कायम किया था। पिछले साल अगस्त में टोक्यो में हुए ओलंपिक में उन्होंने 87.58 मीटर तक भाला फेककर स्वर्ण पदक जीता था।
फिनलैंड में नीरज ने अपने इवेंट में रजत पदक जीता। फिनलैंड के ओलिवर हेलेंडर ने 89.83 मीटर तक भाला फेककर स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। नीरज ने ओलंपिक में जो प्रदर्शन किया था, वह अब भी जारी है।
फिनलैंड में नीरज ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने से पूर्व पहले प्रयास में 86.92 मीटर तक भाला फेका। उनके अगले तीन प्रयास फाउल हो गए, जबकि छठे और अंतिम प्रयास में उन्होंने 85.85 मीटर तक भाला फेका। नीरज अपनी नई उपलब्धि के चलते विश्व में पांचवें स्थान पर पहुंच जाएंगे।
फोटो- सौजन्य गूगल