वाराणसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू), वाराणसी में मंगलवार को हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला “हिन्दी टिप्पण लेखन, पत्राचार एवं हिन्दी तिमाही प्रगति रिपोर्ट भरने संबंधी जानकारी” विषय पर आयोजित किया गया।
प्रशिक्षक भारतीय स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय के मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) विनय कुमार सिंह ने कार्यालयी टिप्पण, पत्रों के प्रकार एवं हिन्दी तिमाही रिपोर्ट के सभी मदों को सरलतम रूप में बताया । कार्यशाला संस्थान के एनी बेसेंट व्याख्यान कक्ष संकुल में आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के लगभग 70 शैक्षणिक/गैर-शैक्षणिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
इसके अंतर्गत कर्मचारियों को ‘हिन्दी टिप्पण लेखन, पत्राचार एवं हिन्दी तिमाही रिपोर्ट भरने संबंधी जानकारी’ के बारे में बताया गया, जिससे संस्थान में सम्पूर्ण कार्यालयी कार्य हिन्दी में किया जा सके। संस्थान की संयुक्त कुलसचिव (लेखा) स्वााति बिस्वास ने विशेषज्ञ को सम्मानित किया। इस अवसर पर संयुक्त कुलसचिव राजन श्रीवास्तव, राजभाषा प्रकोष्ठ से शशांक पाठक, कनिष्ठ हिन्दी अनुवादक राजीव रंजन, कनिष्ठ अधीक्षक (राजभाषा) मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक कुलसचिव (राजभाषा) रोहित कुमार राय ने किया।