वाराणसी। भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (बीएचयू) स्थित केमिकल इंजीनियरिंग विभाग एवं तकनीकी के प्रो. राम शरण सिंह को पर्यावरण जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बायोटेक रिसर्च सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा वर्ष 2022 में ’फेलो’ के लिए चुन कर सम्मानित किया गया है।

सम्मान समारोह का आयोजन आईआईटी गुवहाटी में 7 दिसंबर को किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो प्रमोद जैन ने इस सफलता पर प्रो. राम शरण सिंह को बधाई दी है। प्रो. सिंह के अब तक विभिन्न अंतराष्ट्रीय जर्नल्स में 150 से ज्यादा रिसर्च आर्टिकल्स प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा कई बुक और बुक चैप्टर्स भी अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित हो चुके हैं।
प्रो सिंह भारत ही नहीं विश्व में बायोरीमिडिएशन ऑफ ऑर्गेनिक वेस्ट के क्षेत्र में एक जाने माने विद्वान हैं। इन्होंने ने डाई, पेट्रोलियम, ऑर्गेनिक कंपाउंडस, कीटनाशको से संबंधित अपशिष्ट के निवारण हेतु नवीन और सस्ते तकनीकी पर काम किया है।