वाराणसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू), वाराणसी में कर्मचारियों के लिए हिन्दी टिप्पण लेखन, पत्राचार एवं कार्यालयी शब्द-ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया।
प्रतियोगिता संस्थान के एनी बेसेंट व्याख्यान कक्ष संकुल में आयोजित हुई। इसमें शामिल कर्मचारियों में खासा उत्साह दिखा। संस्थान के कुल 14 गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने सहभागिता की। इसके अंतर्गत कर्मचारियों को हिन्दी में पत्र लेखन, टिप्पण लेखन एवं कार्यालयी शब्द-ज्ञान से संबन्धित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता का संचालन संस्थान के संयुक्त कुलसचिव (प्रशासन) एवं राजभाषा अधिकारी राजन श्रीवास्तव ने किया। कनिष्ठ हिन्दी अनुवादक शशांक पाठक एवं कनिष्ठ अधीक्षक श्री राजीव रंजन उपस्थित थे। बुधवार को कर्मचारियों के लिए यूनिकोड के माध्यम से हिन्दी टंकण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।