बेंगलुरु। भारतीय महिला हॉकी टीम आगामी एफआईएच प्रो लीग और विश्वकप की तैयारियों के लिए यहां पसीना बहा रही हैं। टीम की दो प्रमुख कमजोरियां हैं, जिनको दूर करने पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है।
टीम की कोच यानेक शोपमैन ने बताया कि प्रो लीग के घरेलू चरण में टीम काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अबतक शीर्ष पर बनी हुई है। हम एक जुलाई से स्पेन और नीदरलैंड में होने वाले विश्वकप की तैयारी पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ियों की फिटनेस और खेल की गति बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। इन दोनों मोर्चों पर बढ़त हासिल करने के लिए खिलाड़ी पूरा जोर लगा रही हैं। शोपमैन ने कहा कि खिलाड़ी अपनी मजबूती और कमजोरियों को बेहतर जानती हैं, इसलिए उन्हें ही कमजोरियां दूर करने का प्रयास करना होगा।
महिला सीनियर हॉकी टीम की खिलाड़ी-
गोलकीपर : सविता, रजनी एतिमारपू और बिचु देवी खरीबाम
डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, सुमन देवी थौदाम, अक्षता अबसो ढेकाले, रश्मिता मिंज, निशा, सलीमा टेटे
मिडफील्डर: महिमा चौधरी, सुशीला चानू , ज्योति, नवजोत कौर, मोनिका, नमिता टोप्पो, सोनिका, बलजीत कौर, उपासना सिंह
फॉरवर्ड: लालरेम्सियामी, नवनीत कौर, नेहा, राजविंदर कौर, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी, मारियाना कुजुर, दीपिका, संगीता कुमारी, प्रीति दुबे, ऐश्वर्या राजेश चव्हाण. रानी, रीना खोखर, मनप्रीत कौर ‘रिहैबिलिटेशन’ में हैं।
फोटो- सौजन्य गूगल