मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की बुधवार की महत्वपूर्ण बैठक में कई बड़े फैसले किये जाने हैं। इनमें खेल के सबसे छोटे प्रारूप टी-20 के लिए नए कप्तान और मुख्य कोच की नियुक्ति सबसे प्रमुख मुद्दा है। इसके साथ ही टी-20 के अस्थायी कप्तान और प्रमुख सदस्य सूर्यकुमार यादव को बड़ा तोहफा दिया जा सकता है।

ऐसी खबर है कि इन दोनों खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध प्रोन्नति मिल सकती है। हार्दिक औऱ सूर्यकुमार दोनों ही इस समय ग्रेड सी में हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टी-20 टीम का स्थायी कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।
सूर्य कुमार यादव के बारे में रिपोर्ट है कि टी-20 में बादशाहत कायम करने के बाद एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए भी उन्हें मुफीद माना जा रहा है और अब संभवतः वह टेस्ट टीम में भी शामिल किये जा सकते हैं। यह उनके लिए करियर की बड़ी उपलब्धि होगी।
कुछ सीनियर खिलाड़ियों की केंद्रीय अनुबंध से छुट्ट् भी की जा सकती है। इनमें इशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी और ऋद्धिमान साहा के नाम शामिल हैं। ये सभी काफी अरसे से टीम इंडिया में शामिल नहीं रहे हैं।