मुरली श्रीशंकर ने दिलाया लंबी कूद में पहला रजत पदक
बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को छठा स्वर्ण पदक पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला। सुधीर कुमार ने गौरव के ये पल हासिल कराए। इसके अलावा मुरली श्रीशंकर राष्ट्रमंडल खेलों की लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारत के पहल एथलीट बने।
गुरुवार देर रात हुए हेवीवेट वर्ग के मुकाबले में सुधीर ने पहले प्रयास में 208 किलो वजन उठाया। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दूसरे प्रयास में 212 किलो वजन उठाकर 134.5 अंक हासिल किए। एशियन पैरा गेम्स में कांस्यपदक जीतने वाले सुधीर पोलियो का शिकार हो गए थे।
दूसरी ओर लंबी कूद प्रतियोगिता में शंकर ने 7.84 मीटर छलांग लगाकर रजत पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले बहामा के लैकुअन नैरन ने 7.98 मीटर छलांग लगाई।