बर्मिंघम। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय जिम्नास्टिक टीम का कोच बिश्वेश्वर नंदी को नियुक्त किय गया है। नंदी भारतीय जिम्नास्ट दीपिका करमाकर के कोच रहे हैं। नंदी के निर्देशन में दीपिका ने 2016 के रियो ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल किया था। यह भारत की किसी जिम्नास्ट की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
एक रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कोच बनाए गये रोहित जायसवाल के विवादों में घिरने के बाद यह बदलाव किया गया है। जायसवाल को महिला जिम्नास्ट टीम का कोच बनाया गया था। बाद में एक जिम्नास्ट अरुणा बुड्डा रेड्डी ने आरोप लगाया कि बिना उनसे पूछे जायसवाल ने उनका वीडियो बनाया। इसके बाद जायसवाल को बर्मिंघम जाने से पहले ही टीम से अलग कर दिया गया।
इस बीच नंदी ने सोमवार को नई दिल्ली में कहा कि मैं बर्मिंघम जाने के लिए औपचारिकताएं पूरी करने में लगा हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं 29 जुलाई तक टीम के साथ जुड़ जाऊंगा। जायसवाल की बेटी प्रणति नायक भी भारतीय जिम्नास्ट टीम में शामिल हैं और पदक की दावेदार मानी जा रही हैं। इन घटनाओं से उनके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। हालांकि नंदी ने कहा कि वह टीम की सभी सदस्यों को एक समान कोचिंग देंगे।