वाराणसी। उत्तर प्रदेश के चार शीर्ष कैरम खिलाड़ियों को वर्ष 2022-23 के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से स्कॉलरशिप दी गई है। इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में सफलता के मद्देनजर स्कॉलरशिप प्रदान की गई है।



उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने बताया कि स्कॉलरशिप वाराणसी सी मंतसा इकबाल और अंजलि केसरी, कानपुर के कामरान तनवीर और बरेली के समद को दी गई है। एसोसिएशन ने इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी प्रबंधन, ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के अध्यक्ष राकिबुल हुसैन, पूर्व महासचिव वीडी नारायण और वर्तमान महासचिव भारती नारायण के प्रति आभार जताया है। ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के प्रधान संरक्षक डॉ. अशोक सिंह, यूपी कैरम एसोसिएशन के सचिव जहीर अहमद, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह, डॉ. अंजू सिंह, विजयशंकर मेहता, दिनेश गुप्ता, राकेश बेदी, इस्तियाक अहमद, टेक्निकल हेड एनके जायसवाल, अतिरिक्त सचिव सिराजुद्दीन, संयुक्त सचिव अशोक कुमार सिंह,एमएच शेरवानी, प्रदीप निगम, हरपाल सिंह कलसी, एसके श्रीवास्तव, अशोक कुमार पान्डेय, भूपेन्द्र प्रताप सिंह आनन्द शुक्ला, मोहम्मद अरशद, सुमन गिनोडिया, अश्वनी चक्रवाल, रवि आर्या, इमरान अली , धर्म-दर्शन,अतिकुर्हमान, आनन्द मिश्रा, प्रेम दूबे और रेणुका राय ने चारों खिलाड़ियों को शुभकामना दी है।