वाराणसी। मलेशिया में आयोजित आठवें विश्व कैरम टूर्नामेंट के दौरान उत्तर प्रदेश के नंबर एक खिलाड़ी अब्दुल रहमान अपने प्रदर्शन के आधार पर विश्व के नंबर दो खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने टीम स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक और एकल में रजत पदक जीता।

उत्तर प्रदेश कैरम संघ एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रदेश कैरम के इतिहास की बड़ी उपलब्धि है। रहमान की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के प्रधान संरक्षक औरआल इन्डिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अशोक सिंह, उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव जहीर अहमद, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह, विजयशंकर मेहता, डॉ. अंशू सिंह, दिनेश गुप्ता, राकेश बेदी, इस्तकबाल अहमद, अतिरिक्त सचिव सिराजुद्दीन, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डॉ. शकील अहमद, हरपाल सिंह कलसी, संयुक्त सचिव अशोक कुमार सिंह, प्रदीप निगम, एमएच शेरवानी, अतीकुर्हमान, कार्यकारीणी सदस्य सुमन गिनोडिया, आनन्द मिश्रा, अश्वनी चक्रवाल, रवि आर्या, अशोक कुमार पान्डेय, एसके श्रीवास्तव, प्रेम दूबे, रेणुकाराय, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, आनन्द शुक्ला, मोहम्मद उबैस, इमरान अहमद, मोहम्मद अरशद, शकील अहमद, सन्दीप यादव, अभिषेक विश्वकर्मा, श्रीप्रसाद, झुनझुन गुप्त ने बधाई दी है।