वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के अंतर्गत बीएचयू में आयोजित विविध कार्यक्रमों की शृंखला में मालवीय भवन सभागार में सस्वरकण्ठस्थ श्लोक पाठस्पर्धा, योग वाद विवाद प्रतियोगिता तथा योग निबंध स्पर्धा का आयोजन किया गया।
सस्वरकण्ठस्थ श्लोक पाठस्पर्धा में प्रथम पुरस्कार शिवप्रसाद पाण्डेय, द्वितीय पुरस्कार राजश्री दुबे, तृतीय पुरस्कार साक्षी राय तथा प्रोत्साहन पुरस्कार प्रीति तिवारी एवं नीतू मौर्य को प्राप्त हुआ। वाद-विवाद प्रतियोगिता में शिवप्रसाद पाण्डेय ने प्रथम पुरस्कार, आदित्यपति त्रिपाठी ने द्वितीय पुरस्कार, आदित्य सिंह ने तृतीय पुरस्कार तथा मधुप कुमार पाल एवं रत्नेश कुमार अग्रहरि ने प्रोत्साहन पुरस्कार हासिल किये। योग निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शिवप्रसाद पाण्डेय, द्वितीय पुरस्कार सृष्टि तिवारी, तृतीय पुरस्कार हिमेशजी अमर एवं प्रशांत पाठक, सृष्टि सिंह तथा उत्कर्ष पाण्डेय को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला।