वाराणसी। बीएचयू के दो वैज्ञानिकों को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ’ (Indian Science Congress Association/ISCA) पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान के डॉ. राजीव प्रताप सिंह को प्राकृतिक संसाधन एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर किए गए शोध के लिए प्रो. अर्चना शर्मा मेमोरियल पुरस्कार राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की ओर से दिया गया है। उन्हें तीन से सात जनवरी तक आयोजित 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस में यह सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञान संस्थान के भूविज्ञान विभाग में सहायक आचार्य डॉ. अमिय कुमार सामल को नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज इंडिया (NASI) ने वर्ष 2022 के लिए युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया है। डॉ. सामल को सामान्य रूप से आग्नेय पेट्रोलॉजी और भू-रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए इस पुरस्कार हेतु चुना गया है। विशेष रूप से इंडियन शील्ड के मैफिक डाइक स्वार्म्स के संदर्भ में कार्य के लिए। NASI प्रयागराज (इलाहाबाद), उत्तर प्रदेश में स्थित भारत की पहली विज्ञान अकादमी है। इसने भारत में होनहार युवा वैज्ञानिकों को पहचानने के लिए पुरस्कार की स्थापना की है। डॉ. सामल को विज्ञान संस्थान के मोस्ट प्रोडक्टिव रिसर्चर अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। उनके शोध योगदान के लिए, उन्हें भारतीय विज्ञान अकादमी, बैंगलोर, में असोसिएट के रूप में भी चुना गया है। उन्होंने हाल ही में दो महीने के लिए एसईआरबी इंटरनेशनल रिसर्च एक्सपीरियंस फेलोशिप में स्वीडन का दौरा भी किया है।