वाराणसी। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने गैर-शैक्षणिक कर्मचारी शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का पुनर्गठन किया है। वाणिज्य संकाय प्रमुख प्रो. जीसीआर जायसवाल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष होेंगे।
विधि संकाय के प्रो. एके पाण्डेय, विशेष कार्याधिकारी (प्रशासन) प्रो. पद्माकर मिश्रा, महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार), प्रो. एआर त्रिपाठी, (वाणिज्य संकाय), प्रो. राकेश पाण्डेय, (मनोविज्ञान विभाग), वित्ताधिकारी, डॉ. अवधेश कुमार, (संयुक्त कुलसचिव, (परीक्षा)), ए.आर. बद्री, (पी.ए.(कुलसचिव कार्यालय, परीक्षा)), समिति के सदस्य होंगे। संयुक्त कुलसचिव/उप कुलसचिव (प्रशासन-गैर शिक्षण) समिति के सदस्य सचिव होंगे। आधिकारिक अधिसूचना संलग्न की जा रही है।