मिर्जापुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर्व पर ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान के अर्न्तगत बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर तथा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों के छात्रों एवं शिक्षकों ने गुरुवार को प्रातः आठ बजे प्रभात फेरी (तिरंगा यात्रा) निकाली तथा परिसर में स्थित भवनों मुख्यतः प्रशासनिक भवन, व्याख्यान संकुलों, समस्त छात्रावासों, क्रीड़ासंकुल, शिक्षक आवासों समेत विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई।
यह कार्यक्रम आर्चाय प्रभारी प्रो. विनोद कुमार मिश्र एवं संकाय प्रमुख, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय प्रो. शाहिद परवेज के मार्गदर्शन एवं दिशा र्निदेश में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 100 से अधिक स्वयं सेवकों ने बेलहरा एवं आस-पास के गांवों में तिरंगा के गौरवशाली इतिहास एवं सम्मान के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही तिरंगे का वितरण भी किया तथा प्रभात फेरी के माध्यम से हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में लोगों को जागरूक कर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी मातृभाषा हिन्दी, तेलगु, ओड़िया तथा अन्य भाषाओं में ’’आओ आजादी का अमृत महोत्सव मनायें, हर घर तिरंगा लहरायें’’ के नारे भी लगाये। इस कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारीगण डॉ. कंचन पडवल, डॉ. सौरभ करुणामय एवं मेजर (डॉ.) कृष्णेंदु कुंडू के द्वारा किया गया। इस पदयात्रा में डॉ. आशीष लतारे, डॉ. पवन यादव, डॉ. प्रियरंजन, डॉ. राहुल कदम, डॉ. कौस्तुभ, डॉ. उत्कर्ष, डॉ. कृतिदेव, डॉ. विनोद, डॉ. नित्यानंद, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. अभिनव, डॉ. पवन कुमार, अमृतलाल खैरे तथा आशिमा एवं छात्र-छात्राओं ने विशेष रूप से सम्मिलित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य किया।