वाराणसी। बीएचयू के विज्ञान संस्थान के भूभौतिकी विभाग के प्रो. एनवी चलपति राव को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अन्तर्गत अन्तरराष्ट्रीय सहयोग प्रभाग की भू, महासागर तथा वायुमंडलीय विज्ञान पर परियोजना सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है।
प्रो. राव विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के समन्वयक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे है। प्रोफेसर राव ने 120 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं तथा वे भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (एफएनए) व भारतीय विज्ञान अकादमी (एफएएससी) फेलो हैं तथा उन्हें अलेक्जेंडर वॉन हंबोल्ट फेलो (जर्मनी), कैम्ब्रिज-नेहरू स्कॉलर तथा कई अन्य पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हुए हैं। इनमें राष्ट्रीय खनिज पुरस्कार (खान मंत्रालय) हैं। उन्हे अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार (पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय) मीला है।