वाराणसी। बीएचयू के कुलपति ने शुक्रवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर प्रो. अरविंद जोशी को सामाजिक विज्ञान संकाय का प्रमुख नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल एक मई से तीन वर्ष अथवा उनकी अधिवर्षिता (जो पहले हो) तक की गई है।
इसके अलावा चिकित्सा विज्ञान संस्थान मॉडर्न मेडिसिन संकाय के न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष पद पर डॉ. अनुराग साहूब की नियुक्ति की गयी है। उनका कार्यकाल 29 अप्रैल से तीन वर्ष के लिए होगा।