वाराणसी। बीएचयू के विज्ञान संस्थान के भूभौतिकी विभाग में सहायक आचार्य डॉ. संदीप को भारतीय भूभौतिकी संघ द्वारा प्रदान किये जाने वाले आईजीयू-डॉ. जे.जी नेगी युवा विज्ञानी पुरस्कार 2022 के लिए नामित किया गया है।

डॉ. संदीप को भूकंप स्रोत, तरंग क्षीणन, साइट व्यवहार के अध्ययन के क्षेत्र में वैज्ञानिक योगदान पर इस सम्मान के लिए चुना गया है। यह अध्ययन किसी क्षेत्र में भविष्य के बड़े परिदृश्य भूकंप को समझने के लिए महत्वपूर्ण है। यह पुरस्कार 16 से 18 नवंबर के बीच वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी में आयोजित होने वाले भारतीय भूभौतिकी संघ के 59वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान भू विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 35 वर्ष से कम आयु के किसी विज्ञानी को दिया जाता है।