वाराणसी। विश्व व्यायाम दिवस पर गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की बीएचयू कला संकाय इकाई की ओर से साइकिल रैली निकाली गई। इसका सिद्धांत वाक्य विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय का उपदेश बीएचयूः महामना के “कसरत करो, दूध पीयो” रहा।
रैली का शुभारंभ रासेयो के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र ने परिसर स्थित राष्ट्रीय सेवा योजना भवन से किया। यह रैली विभिन्न मार्गों से होकर रमना स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंची। वहां रैली में शामिल लोगों ने व्यायाम के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण भी दिया गया। साइकिल यात्रा का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कनुप्रिया सिंह ने किया। रैली में डॉ. अनुपम सिंह ने लोगों को जागरूक किया। विद्यालय में जागरूकता प्रश्नोत्तरी भी हुई। इसमें कक्षा चार की अंजलि, कक्षा पांच की चार्ली व मनस्वी ने पुरस्कार प्राप्त किया।