वाराणसी। पद्मश्री प्रो. सरोज चूड़ामणि गोपाल ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं का योगदान काफी अहम है। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा क्षमतावान होती हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) के पूर्व बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के प्रसूति तंत्र विभाग में “आद्य शक्ति 2023” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। विशिष्ट अतिथि डीसीपी मेजर सोनाली तिवारी ने महिला व पुरुष को हर क्षेत्र में ने समानता का अधिकार देने पर जोर दिया। विशिष्ट अथिति डीसीपी ममता रानी ने बताया कि लैंगिक विभेदीकरण ही महिलाओं के विकास में बाधक कारण है।
आयुर्वेद संकाय प्रमुख प्रो के एन द्विवेदी ने समारोह की अध्यक्षता की। इसके साथ उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य व सशक्तिकरण पर जोर दिया। संगोष्ठी में डॉ आरती निर्मल, डॉ. दिव्या खन्ना ने भी विचार रखे।
संगोष्ठी में प्रो सुनीता सुमन, प्रो विश्वेस बी एन, प्रो दीपा मिश्रा, डॉ अनुराधा रॉय, डॉ प्रीति चौहान, डॉ शिखा सिंह प्रो. संगीता गहलोत, प्रो. रानी सिंह, प्रो. नीरू नथानी, प्रो. नम्रता जोशी, प्रो. शोभा भट्ट, डॉ. मंगला गौरी, डॉ. राजकला पाटिल, डॉ. वंदना वर्मा आदि,आचार्य, शोध विद्यार्थी, चिकित्सक एवं महिला विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके साथ राजकीय आयुर्वेद कॉलेज, चौकाघाट, जीवक, संतुष्टि, अपेक्स आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज से भी प्रतिभागी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो एवं प्रतियोगिताओं का संचालन डॉ. प्रियदर्शिनी तिवारी ने किया। संचालन डॉ. मोनिका एवं डॉ. स्तुति शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनुराधा रॉय ने किया।