वाराणसी। वाराणसी के अर्जुन ने भारतीय तीरंदाजी संघ की ओर से आयोजित राष्ट्रीय अंडर-9 स्पर्धा एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा उन्होंने टीम इवेंट मे रजत और कांस्य पदक भी जीते।

आंध्र प्रदेश के राजा महेंद्र वर्मा शहर में चार फार्मेट में आयोजित प्रतियोगिता 23 से 26 मई तक हुई। यहां प्राप्त सूचना के मुताबिक अर्जुन ने ओवरऑल रैंकिंग स्पर्धा में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए अधिकतम 720 में से 713 अंक जुटाए और पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद टीम इवेंट में अर्जुन ने कानपुर के कुलश्रेष्ठ और प्रसन्न तथा गाजीपुर के युवराज के साथ रजत पदक हासिल किया।
मिक्स टीम स्पर्धा में अर्जुन कान पुर की किंजल शर्मा ने 16 टीमों में दूसरा स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश को एक और रजत पदक दिलाया। चौथी स्पर्धा ओलंपिक राउंड थी। इसमें 128 खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें हर खिलाड़ी रैंकिंग के हिसाब से एक-दूसरे से मुकाबला करता है। इसमें पांच सेट जीतने वाला तीरंदाज आगे बढ़ता है। इसमें पांच राउंड हुए और पांचवें राउंड में सेमीफाइनल में अर्जुन को हार का सामना करना पड़ा। इस स्पर्धा में उन्हें कांस्य पदक मिला। अर्जुन ने ओवरऑल रैंकिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अगले साल अंडर-14 प्रतियोगिता में खेलने की अर्हता प्राप्त कर ली है।