वाराणसी। जिले के युवा तीरंदाज अर्जुन ने जौनपुर में छह से आठ मई तक आयोजित प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोने पर निशाना साधा। अर्जुन इससे पहले 2019 में मकाऊ में इनडोर यूथ वर्ल्ड कप में अंडर-12 में सिल्वर मेडल जीत चुका है।
जौनपुर में प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश यादव ने अर्जुन से बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा की थी। अर्जुन ने अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अपनी कैटेगरी में सभी राउंड जीतते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर लिया। अर्जुन अब 23 से 28 मई तक आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अर्जुन के अलावा प्रतियोगिता में वाराणसी की अदिति सिंह ने अंडर-14 वर्ग में एक स्वर्ण, दो कांस्य तथा अभय पटेल ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। इन दोनों ने राष्ट्रीय टीम