रांची/वाराणसी। देश को 200 से अधिक पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व ओलंपियन तीरंदाज तथा वरिष्ट खेल प्रशासक संजीव सिंह को रांची में बीआईटी मेसरा ने विशिष्ट एल्युमनी अवार्ड से शुक्रवार को सम्मानित किया।
वाराणसी के सेंट जॉन्स स्कूल बरेका से पढ़ाई पूरी करने के बाद संजीव ने 1983-87 सत्र में बीआईटी से इंजीनियरिंग की। इसी दौरान 1988 सिओल ओलंपिक में भी भाग लिया। संजीव को द्रोणाचार्य पुरस्कार 2007 में और अर्जुन अवार्ड 1993 में केंद्र सरकार द्वारा दिया जा चुका है।
संजीव अभी टाटा हाउसिंग डेवलपमेंट कारपोरेशन में वरीय उपाध्यक्ष तथा हेड, कारपोरेट रिलेशंस पद पर काम कर रहे हैं। साथ ही वह हाई परफार्मेंस डायरेक्टर के रूप में भारतीय खेल प्राधिकरण को भी सहयोग कर रहे हैं।