वाराणसी। खेलो इंडिया यूथ का आयोजन चार से 13 जून तक हरियाणा में किया जाना है। इसमें उत्तर प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम भी हिस्सा ले रही है।


इस टीम में वाराणसी की रेशमा यादव व सरिता यादव का चयन किया गया है। दोनों खिलाड़ी विकास इंटर कॉलेज की विद्यार्थी हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एके सिंह के अनुसार दोनों खिलाड़ी लखनऊ से टीम के साथ सात जून को चंडीगढ़ जाएगी।